Thursday, March 26, 2015

मुबारक !


दोस्त मुबारक ,
जगह मुबारक ,
आन मुबारक ,
मान मुबारक ,
तुम्हे  मुबारक तुम्हारी शान मुबारक!

सुबह मुबारक ,
 शाम मुबारक ,
विहान मुबारक,
रात मुबारक ,
पल पल का वो रोब मुबारक !

चेहरों की वो भीड़ मुबारक ,
हंसी की वो टीस मुबारक ,
 संदेशों का ऍप   मुबारक ,
तकनिकी में वास मुबारक!


 खास मुबारक ,
पास मुबारक ,
अख़बारों का पेज  मुबारक ,
फ़रेबियों  का हाथ  मुबारक !

अपहरण मुबारक ,
सरफ़रोश मुबारक ,
अब तक छप्पन ,ट्रॉय मुबारक !

सर्द मुबारक ,
गर्द मुबारक ,
सख्त मुबारक,
नर्म  मुबारक ,
हरा मुबारक ,
लाल मुबारक,
तुम्हे तुम्हारा साथ मुबारक  !

Friday, June 27, 2014

अमावट

अमावट 

बचपन में मौसम ,
या हर मौसम में बचपना ,
बारिश की रिमझिम ,
वो बूंदों पर थिरकना ,
त्योहारों की हलचल में ,
माँ की रसोई में फटकना ,
स्वेटर  के निकलने पर ,
धूप  में पतंगों को गिनना ,
फिर आम के बागों में ,
छुप कर पेड़ों पर लटकना ,
हमेशा सुगबुगाता है ,
परत दर परत ,
गीली रेत पर ,
वो मनचाही  लकीरों का बनना ,
उमर दर उमर ,
वक़्त दर वक़्त ,
ज़िन्दगी अमावट सी लगती है ,
ख़ुशी का मीठापन ,
और ग़मों की खटास,
चलते है साथ ,रहते है आस पास ,
खटास ना हो तो मीठेपन का कैसा अहसास !

तूलिका  


Monday, May 13, 2013

नई उड़ान


          नई उड़ान 

हौसलों  की  नयी उड़ान ,
मै  तुम और नन्ही मुस्कान । 

की सपने नए है ,की दीखते खड़े है ,
की पाना है उनको ,जो आगे बढे है ,
की तुम न मचलना , न तुम डगमगाना , 
की हम भी कई तूफानों से लड़े  है ,
मिली है हमको ये सोगात विहान ,

मै  तुम और नन्ही मुस्कान ,
हौसलों  की  नयी उड़ान । 

तूलिका 

Friday, November 11, 2011

परिवर्तन


परिवर्तन 

रगड़ते बर्तनों से जैसे रगड़ आवाज़ होती है ,
कहीं चुभे कोई जज्बा तो रोती साज़ होती है ,
संभाला  था उसने कई बार उसको ,
लेकिन हर बार कहाँ वो आँख से इनकार होती  है |

वो दिन कल ही था जब माँ ने पसंद की थी मेरी चप्पल ,
की चलो अब हम दोनों के कदम इससे सवरेंगे,
की तुम कंधे को पार कर  आ गई हो पास में ,
अब हम भी अहले चमन पर राज़ करेंगे |

कांटे भी हो साथ  ,चलना संभलकर ,
की मंजिल पर कई राही साथ मिलेंगे ,
हमनफस ,हमजुबान हमसफ़र भले दिखें ,
कदम साथ रख बढ़ने की कोशिश कम करेंगे |

गीले आटे से ना बन पाए जैसे रोटी ,
निराशा के बादल वो झंझावार करेंगे ,
रोंके तुम्हे कड़कती बिजलियों की चमक ,
गर  डटी रहो तो मानसून बदलेंगे |

इतना समझकर भी क्यूँ आँचल है तुम्हारा गीला,
निश्चिन्त रहो माँ हम पतवार मोड़ेंगे ,
समय के दो अंश आज आगे जो चल रहे ,
तुम देखना सब एक दिन धार बदलेंगे |

तूलिका 

Thursday, November 3, 2011

परिंदा


परिंदा 

शोर कोतुहल से कही दूर ढूंढ़ता है बसेरा ,
ये मन का परिंदा |
वो मीठी मुस्कान ,वो पिली सरसों का डेरा ,
ये मन का परिंदा |
फ़िक्र भी उड़ती रहे ,जहाँ  निश्चिन्त  हो सवेरा ,
ये मन का परिंदा |
चांदिनी  रात  घास पर ओस का घेरा , 
ये मन का परिंदा  |
साथ ऐसा  जो  ना  हो मटमैला ,  
ये मन का परिंदा |
ऐसी  ज़मी  जहा खुशियों  का हो मेला,  
ये मन का परिंदा \
मुल्क   ना   सरहद  ना सीमओं  ने  हो टोका  ,
की  अनंत  आकाश  को  उड़ने  चला  ,
ये मन का परिंदा |

तूलिका