Monday, August 15, 2011

आरोह



 नया बसेरा नई राहें 


पार करनी है, कई दीवारें ,


यूँ तो उड़ते हैं कई परिंदे ,

कई ठीलों ,कई दरिया से ,


नए सफ़र नए कारवां में,


कि नया बसेरा नई राहें |





कि तुम उड़ना जहा नया आकाश हो ,


गम कि न कहीं स्याह हो ,


कि नई ज़मी नई राह हो ,


असीम हर्ष की ही ठ्याह हो , 


कि नया बसेरा नई राहें |





मिलेंगे नए राही,


नए सफ़र ,नए डगर में ,


लगेंगे कई अपने भी, 


तुम्हे नए नगर में ,


सुलझेंगी गुत्थी  खिलेंगी आशाएं ,


कि नया बसेरा नई राहें |





न ठहरो ,न रुको न थमो तुम, 


चाहे कितने  भी पंख  तुम्हे निहारें,


की लक्ष्य दृढ है तुम्हारा अगर ,


प्रतिकूल दिशाएं भी तुम्हे सराहें ,


कि नया बसेरा नई राहें|





तूलिका |

Courtesy ,conversation with a friend .


Sunday, August 7, 2011

माझा


माझा 
मस्तिष्क तंत्र और मन तरंग ,
दोनों में वार्तालाप हुई ,
चलो हम दोनों अब चलते है साझा ,

तयारियाँ शुरू हुई ,
दोनों ने अपने अपनों को बताया ,
हम जा रहे है ,
जहा दूर तक सिर्फ ख्वाब था सजाया ,
कि दोनों में वार्तालाप हुई ,
चलो हम दोनों चलते है साझा  |

पड़ोसियों ने कई अनुभव सुझाया ,
हाँथ ने कहा तुम खूब थकना ,
जिह्वा ने कहा तुम चुप रहना ,
आँखों ने कहा तुम चंचल न बनना ,
कही धीमी आवाज़ आई , ज्यादा मत मचलना ,
सभी ने अपनी सहमती जताई ,
कि दोनों में वार्तालाप हुई ,
चलो हम दोनों चलते है साझा  |

दो अलग राही ने  अब एक मंजिल बनाई,
खेली कई पहेलियाँ ,कि कई अनबन मनाई ,
ये उनको बताया ,ये उनसे छुपाई,,
वो दायरे  घटाए कि निजता बढाई,
कि दोनों में वार्तालाप हुई ,
चलो हम दोनों चलते है साझा  |

तयार होकर जैसे ही दोनों निकले 
कि बाज़ार ने उनकी मांग बड़ाई ,
कि ये लेलो हम ये देंगे ,
कि वो लेलो हम वो द्नेगे ,
अनभिग्य दोनों असमंजस में ,
न बिकने कि काफी जुगत लगाई,
न मस्तिष्क संभला,न मन तरंग बच पाई,
जो जिसके जी में आया वो उनको सुनाई,
कि दोनों में वार्तालाप हुई थी  ,
चलो हम दोनों चलते है साझा  |

अनायास ही दोनों पतंगबाज़ के हाँथ पहुंचे ,
दोनों को कागज़ में सजाकर ,
तीलियों से बुनकर ,दो पतंगे बनाई,
दो अलग अलग परती में,
दोनों को घुमाया ,तोडा ,जोड़ा ,मोड़ा ,
और फिर दोनों को ,
दो अलग अलग छत से उड़ाया,
कि दोनों में वार्तालाप हुई थी  ,
चलो हम दोनों चलते है साझा  |


न कुछ हो पाया उन सुझंवों का 
उस सहमती का ,
उन साझा वादों का ,उन एक इरादों का ,
थी तो बस-
दो अलग माझों में उलझी उड़ती,
कभी साझा चलने कि चाह रखने वाली ,
सिमटती ,पिघलती ,,
अपने में ,अपनों से जड़ती ,
मस्तिष्क व मन तरंग |

तूलिका








अंतर्नाद


अपनी ही आवाज़ और अपनी ही ख़ामोशी 
अपना ही साज़ अपना ही राग 
अपना ही भ्रम और अपना ही द्वन्द 
अपने ही उत्तर अपने ही प्रश्न 
दूर बंजर जीवन उपवन 
अपना ही मन अपनों से तंग 
अपनी ही आवाज़ अपनी ही ख़ामोशी|

कहीं टीसती है वो धड़कन ,कि अपने भरे नयन ,
ना कहता ,ना सुगबुगाता ,कही फुसफुसाता अंतर्मन  ,
हवा भी रुख बदलती कि अब सूखा है वो अंचल ,
जहा मदमस्त खिलखिलाती थी उसकी हंसी ठन ठन,
कि अपनी ही आवाज़ अपनी ही ख़ामोशी| 

तूलिका |

Courtesy ,conversation with a friend



भूल

भूल

तैरना ना आता हो तो ,
सरिता की ओर बढना,
शायद यह मेरी भूल थी |

क्यूंकि दूर से साफ़ ,
स्वछ ,निश्छल ,
धीर गंभीर दिखने वाली नदी में ,
हजम करने की भी प्रवृति होती है ,
बहाव निर्झड़ी रूपी स्वक्षता ,
भक्षक भी बन सकती है ,
यह समझने में भूल की थी मैंने !

बाहरी सरलता में लीन होकर ,
दिखावे में लिप्त होकर ,
अन्दर छिपे अदृश्य भाप को

समझने में भूल की थी मैंने !

दुविधा का विषय नहीं ,
की प्रकृति और मानव में
अंतर नहीं ,
क्यूंकि नकारात्मक पक्ष
दोनों में व्याप्त है |

जिसे संबल देने की कोशिश की ,
उसीने निर्बल बना दिया ,
समर्पण की पूर्ण भावना को ,
सिरे से नकार दिया ,
ऐसे सहज बहाव को ,
समझने में भूल की थी मैंने !

वर्तमान क्षण में ,
निराश ना होकर ,
देती हूँ तुम्हे धन्यवाद ,
तुम्हारा ये उदारवाद ,
की भविष्य में प्राप्य ,
ऐसे कटु अनुभवों को ,
समझने में ना भूल करूँ मै !!!

तूलिका





Saturday, August 6, 2011

उड़ान

उड़ान

मै एक लड़की हू,
मनो बंद पारदर्शी ,
जाली लगी खिड़की हूँ ,
बहार घटित हो रहे
प्रत्येक तथ्य को ,
देख सकती हू ,
महसूस कर सकती हू ,
लेकिन बहार निकलने से सिसकती हूँ
क्यूकि मै एक लड़की हू |

क्यूँ हूँ मै ऐसी ,
क्यूँ नहीं उनके जैसी ,
स्वछंद अनंत आकाश में ,
उडू पंछी जैसी ,
जिसे केवल खाना है और उड़ते जाना है ,
औरों को विस्मृत कर ,
खुद लुप्त हो जाना है |

चाहती हूँ मै भी ,
बनाऊ एक घोसका ,
जिसके लिए मुझे ,
जिस रस्ते हो गुज़रना,
दोपहर बारह बजे हो या रात्रि के बारह ,
न झेलना  पड़े मुझे कौन्वो का वो नज़ारा ,
निकल बाहर मै भी ,
उठा लाऊ घास का टुकड़ा ,
और फिर ,
और फिर माँ को करूँ आश्वस्त
वो रहे हमेशा स्वस्थ ,
नाज़ हो मुझपर ,
की मै भी चड़ूगी ,
उड़ूगी ,बहुत उड़ूगी,
उस अनन्त असीमित आकाश में ,
जहाँ अन्य विविध पक्षी भी है |

तूलिका