Friday, June 30, 2017

ज़िक्र

ज़िक्र

मै हूँ नहीं मेरा ज़िक्र बहुत है ,
काश होता ,
तुम्हे मेरी फ़िक्र बहुत है !
हसीन सपनो को सहेजा था मैंने ,
करीने से कमरे को सजाया था  मैंने .
वो साइड टेबल की टेबल लैंप ,
अब भी जलती होगी ,
वो लाल मद्धम रौशनी ,
ढूंढती होगी ,
उसे कई बार साफ किया था मैंने ,
मै हूँ नहीं मेरा ज़िक्र बहुत है ,
काश होता ,
तुम्हे मेरी फ़िक्र बहुत है !
तूलिका





Monday, June 26, 2017

कहीं भी

कहीं भी

रूह है ,नहीं भी,
पास है दूर  भी,
रात है बात भी,
आस है खास भी!

दर्द उबलते रहे,
लौ को मध्यम कौन करे ,
ख्वाब जलते रहे,
तुम देखते रहे!

सिलवटे अभी तनी है ,
जानते है भी नहीं,
सिक रही है रोटियां ,
मेरे अश्कों को लिए!

जो दिख रहा , मेहमान है,
हुमज़ुबाँ है नहीं,
दरिया वो बह चला,
हवाओं को लिए !
रूह है ,नहीं भी,
पास है दूर  भी!
तूलिका


Sunday, June 25, 2017

बोल दो

बोल दो

आज सच बोल दो ,
झूठ की मज़ार पर
मत बिठाओ मुझे
आज सच बोल दो

वो आग क्या है
जो जला रही है ,
तुम्हे ,मुझे ,
तुमसे ,मुझसे जुड़े सभी लोगों को ,
बर्फ के टुकड़े ले आओ ,
वो पुरानी सिल्ली नहीं .
जो दफना दे मुझे
आज सच बोल दो

दिन कटते नहीं ,
रात जगती रही
न कुछ बोलकर ,
सब कहती रही ,
धुआँ ही धुआँ
दिख रहा है मुझे
धुएं की शाख पर
ना बिठाओ मुझे
आज सच बोल दो !
तूलिका

Sunday, June 18, 2017

अलविदा

अजनबी बनकर तुम मिले , दो पल साथ चले ,
मै कहीं थमी निहारती रही ,तुम हाँथ छुड़ा कर कही चले ,
शरद चांदनी रात थी ,बूंदा बांदी पास थी ,
मंदिर के घंटो की ,थोड़ी धीमी आवाज़ थी .

तुम मिल गई ,सब मिल गया ,वो चली गई मै भुला दिया ,
तुम साथ रहना बस देखना ,यह कह कर तुमने भुना लिया ,
कुछ वादे हुए समझौते हुए ,कुछ शरारत ,नोके झोके हुए ,
नए सपनो की उड़ान लिए ,हम तुम्हारे साथ चल दिए ,

जल्द ही हमारा बचपन आया और तुम पहलु बदल लिए ,
जिन पंखो को आगाज़ मिला तुम उनको ही क़तर दिए ,
ये हो ना सका ,तुम कर ना सकी, वादी ,प्रतिवादी तुम खेल लिए ,
मै झेल रही ,तुम देख रहे ,जलते अंगनरों को ठेल रहे  ,

तसल्ली इसकी है मुझको ,तुमको आज यहाँ खड़ा किया ,
जिसकी क्षमता' को आजमाकर तुमने दामन छुड़ा लिया ,
पंचवर्षीय योजना में मै शत प्रतिशत सफल रही ,
तुमको दिशा दिखा दिखा कर खुद पथ से विहीन  हुई ,

ख़ुशी है इस काबिल तुमको मैंने बना दिया ,
की मूछों को ताव देकर तुमको कही थमा दिया ,
आज मै दिशाहीन चरित्र हीन हो गई ,
चार अंकों को गिनने लायक ,तुमको पद वीन बना दिया ,

कभी आइना देखना ध्यान से ,कहीं चमक से चटक ना जाये ,
मेरे अरमानों के दरख़्त से ,कही शीशा खटक ना जाये ,
इत्र तो बाजार में बहुत मिल जायेंगे मेरे दोस्त ,
समर्पण  के रंग अब कभी खनक  ना पाएं!

ख़ुशी इस बात की तुम्हारे रंग फ़ैल रहे ,
गम इस बात का हम अपनी खुशबु समेट रहे !
तूलिका







पिता

सच सीखा ,
स्वाभिमान सीखा ,
ईमानदारी सीखी ,
उड़ान सीखा ,
वज़न सीखा ,
वचन सीखा ,
झूठ से परे ,
अमन सीखा ,
तंगहाली में भी करम सीखा ,
अभिमान नहीं  मान सीखा ,
जलन नहीं ,सम्मान सीखा ,
उमीदों का पैगाम सीखा ,
काँटों में मरहम सीखा ,
मकान नहीं छत हो तुम .
हम सबकी जड़ हो तुम ,
पिता नहीं सर्वस्व हो तुम !
तूलिका