Friday, August 4, 2017

अपना घर

अपना  घर
जहाँ चिड़िया रोज़ मुंडेर पर आती है ,
जहाँ कबूतरों की आवाज़ एक वाइब्रेटर होती है
जहाँ नलके अपने समय पर चलते है
जहाँ किचन में तीन पहर हलचल होती है
जहाँ डाइनिंग टेबल की कुर्सियां
दो बार अपनी जगह बदलती है ,
जहाँ हर संडे वाशिंग मशीन चलती है ,
जहाँ बालकनी की रेलिंग,
संडे सुबहसाफ की जाती है
जहाँ आँगन में संडे को धुप ली  जाती है
जहाँ सोफे पर बच्चे की कार चलती है
जहाँ लैंडलाइन का रिसीवर ,
बच्चा हटा देता है ,
जहाँ क्रिसमस ट्री पर ,
सेंटा मुस्कराता है
जहाँ तुलसी क़े पौधे को
शाम का दीपक जलता है
जहाँ सुबह गमलों से बात की जाती है
जहाँ धोबी शनिवार को कपडे दे जाता है
जहाँ छुट्टी क़े दिन ,
पुरे समय टीवी चलता है ,
जहाँ रात में धीमी  लाल लाइट जलती  है ,
वो घर अपना घर है
तूलिका

Wednesday, August 2, 2017

घर

घर
शीशे पर अब भी अनगिनत बिंदियां होंगी ,
ड्रावर में कई चूड़ियां होंगी ,
कई जोड़े चप्पल दरवाज़ों की कोनो पर होंगे ,
वो लाल ज़रीवाली चप्पल अभी भी टूटी पड़ी होगी ,
शायद चादर के रेशे में एक जोड़ी बिछिया होगी ,
एक छोटे संदूक में पायल  और बालियां भी ,
पूजाघर में मेरी रामायण होगी ,
चूल्हे के नीचे रैक में
कई मसाले होंगे ,
ऊपर की शेल्फ में ,
चूल्हे के बायें तरफ ,
बादाम का पैकेट होगा ,
दीवारों पर मेरे अरमान होंगे ,
बुकशेल्फ पर मेरी इक्छाएं होंगी
रोशनदान से मेरी यादें झांक रही है ,
मेरे सपने से सजे  ,
रंगीन पर्दों को ,
मेरे अपने  घर में .
तूलिका 

आकार

आकार
सुकून है कि तुम किसीके तो अपने हो ,
गम इसका कि अपनों के सपने हो  ,
सपने टंगे थे ,
सपने लगे थे ,
खड़े थे , बैठे थे ,
झांक रहे थे ,ताक रहे थे ,
निहार रहे थे ,आभार रहे थे ,
चुम रहे थे ,झूम रहे थे
घूम रहे थे ,
अब सपने पक रहे है ,
जल रहे है ,कट रहे ,
मिट रहे है ,बन रहे है .
अब सपने दिख नहीं रहे ,
फुट रहे है ,खिल रहे है ,
आकार ले रहे है ,
सपने साकार हो रहे है .
तूलिका .

Thursday, July 27, 2017

अर्चना

सूखे पत्तों सी
खरखराती सी ज़िंन्दगी में ,
सावन के झूलों का आना जाना
आँखों के पानी  के दाग
जैसे छुपते हुए भी चश्मे के
शीशों से झाँकने लगते है .
जो मिलता है ,चौकता है
अरे तुम्हारे साथ ?
खैर सभालो अपने आपको  
संभाल ही रही थी ,
सम्भालूंगी भी ,
पर कंधे ही तो है
दुखते है ,
नादान है कमज़ोर नहीं .
आग जोलगी  है ,
सुलग रही है .
सावन की बारिश को
जैसे तरस रही है
नारंगी रंग हल्का काला सा है
मिटटी को राख का इंतज़ार सा है
और मुझे मिटटी और राख के मिलने का
मुझेएक पौधा लगाना है .
तूलिका


Saturday, July 8, 2017

ज़ार ज़ार

ज़ार ज़ार
मेरा इन्तिज़ार ज़ार ज़ार रहा
तुम्हे इकरार कहीं और रहा
मै सब्र की आहें  फैलाई रही
तू बेसब्र कहीं और रहा !
मेरा इन्तिज़ार ज़ार ज़ार रहा

मेरी रूह तुम्हे इंकार रही
तुम्हे इकरार कहीं और रहा
मै ख्यालों में ढूंढती रही
तू बाँहों में कही और रहा
मेरा इन्तिज़ार ज़ार ज़ार रहा

वो पुदीने की चटनी ,
वो सब्ज़ी पुलाव ,
छन छन कर जलते रहे अलाव
मै मद्धम आंच में पकती रही
तू प्यालों को वही सजाता रहा
मेरा इन्तिज़ार ज़ार ज़ार रहा
तूलिका